Please wait

ममता की उपस्थिति में हुआ फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन, सीएम का हाथ पड़कर जमकर नाचे सलमान

बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान ने कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ डांस किया। दोनों ने अरिजीत सिंह द्वारा गाए टाइटल ट्रैक पर डांस किया। उनके साथ अनिल कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, महेश भट्ट ने डांस किया।

05 Dec 2023

ममता की उपस्थिति में हुआ फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन, सीएम का हाथ पड़कर जमकर नाचे सलमान

कोलकाता पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 29 वें अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उपस्थिति में मंगलवार को हुआ है। इसमें बॉलीवुड और टॉलीवुड के दिग्गज सितारों ने शिरकत की है। बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान ने कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ डांस किया। दोनों ने अरिजीत सिंह द्वारा गाए टाइटल ट्रैक पर डांस किया। उनके साथ अनिल कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, महेश भट्ट ने डांस किया।

अरिजीत ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मौलिक विचारों और गीतों के साथ 29वें कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का शीर्षक गीत गाया है। बंगाल के ही जियागंज के अरिजित ने इसके लिए कोई पारिश्रमिक नहीं लिया। एक फिल्म समारोह में गाने के प्रीमियर के तुरंत बाद, जून माल्या ने निर्देशक सलमान से गाने पर नृत्य करने के लिए कहा।जून की ये रिक्वेस्ट सलमान टाल नहीं  पाए। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का भी हाथ पकड़ा और अपने साथ ले जाकर डांस किया अनिल कपूर, महेश भट्ट, शत्रुघ्न सिन्हा ने भी ताल मिलाया। कभी-कभी भाईजान फिल्म 'दबंग' की तरह बेल्ट लेकर डांस कर रहे थे।

डोना गांगुली के नृत्य से कोलकाता इंटरनेशनल फिल्मोत्सव के 29वां संस्करण का आगाज हुआ। 12 दिसंबर तक चलने वाले फ़िल्म फेस्टिवल में 39 देशों के 200 से ज्यादा फिल्में दिखाई जाएगी।उद्घाटन पर सलमान, अनिल सोनाक्षी के साथ ममता ने नृत्य भी किया।

मौके पर विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित सौरव गांगुली ने कहा कि सलमान को यहाँ आने के लिए धन्यवाद। मैं आपसे पहली बार मिल रहा हूं।बंगाल की फिल्मों का इतिहास काफी पुराना है। बंगाल ने देश को बड़े बड़े स्टार दिए है। बंगाल की रूह में कला है। यहां प्रतिभाओं की कोई कमी नही है।दूसरे देशों से जो आये है वो भी यहां की फिल्मों का लुत्फ उठाएंगे।

इसके बाद सांसद अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने अंदाज में कहा कि अच्छे लोगों को राजनीति में आना चाहिये। वो नहीं आयेंगे तो फिर बुरे लोगों के शासन में घुटघुट कर जीना होगा। सांसद ने कहा कि   ममता आयरन लेडी हूं। आज के हालात पर शॉटगन ने कहा ये ख़ामोश मिजाजी तुम्हें जीने नही देगी,इस जमाने मे रहना है तो कोहराम मचा दो।....

सोनाक्षी ने कहा आप टफ लगती है ममता दीदी लेकिन आप बहुत स्वीट है। मैने बंगला लड़की का रोल भी निभाया है। यह बहुत बड़ा प्लेटफार्म है। आमी तोमाके खूब भालो बासी...

फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने कहा कि आज हृदय से हृदय की बात करनी है। सत्यजीत रे ने बंगाल के फिल्मों की मजबूत इबारत लिखी है।

अनिल कपूर ने कहा कि मैंने 1979 में बंगला भाषा मे काम किया है। यहाँ के कलाकारों ने दुनियाभर में झंडा गाड़ा है।मैं उत्तम कुमार को याद करना चाहता हूं। हिन्दी सिनेमा के महानायक सलमान खान है। कितने टाइगर आये जाएंगे लेकिन बॉलीवुड का एक ही टाइगर है ...टाइगर जिंदा है।...

फेस्टिवल का ब्रोशर सलमान खान ने रिलीज किया। इसके बाद सलमान खान ने बताया कि वो क्यों मुख्यमंत्री के घर गये थे। सलमान ने कहा कि मुझे विश्वास नहीं होता कि इतने बड़े पद की महिला का घर मेरे घर से भी छोटा है।...

ममता बनर्जी ने समापन भाषण में सभी अतिथियों का स्वागत किया,, ममता ने बंगाल को  देश की  कला और संस्कृति की राजधानी बताते हुए सलमान और अनिल कपूर से  बंग्ला फिल्म उद्योग से जुड़ने की भी अपील की। ममता ने शत्रुघ्न के शेर का जवाब इस तरह दिया फानुष बनके जिसकी हिफाजत हवा करे वो शमा क्या बुझे जिसे रोशन खुदा करे।

29वें कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए गाना श्रीजात बनर्जी ने लिखा था। संगीत इंद्रदीप दासगुप्ता द्वारा रचित है। पटकथा और शैली प्रेमेंदु विकास चाकी एंड एसोसिएट्स द्वारा तय किया गया है जबकि थीम निर्देशक सुदेशना रॉय हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News